चरखी दादरी। जिले के 19 राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों में ई-लाइब्रेरी खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने इनके लिए बजट जारी करने की घोषणा कर दी है। बजट मिलते ही जिला शिक्षा विभाग विद्यार्थियों के लिए ई-लाइब्रेरी सुविधा धरातल पर शुरू करेगा।
एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र शुरू होने जा रहा है। प्रदेश के राजकीय मॉडल संस्कृ़ति स्कूल सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता प्राप्त हैं। ऐसे में इनमें दाखिला प्रक्रिया सीबीएसई नियमों के अनुसार पूरी की जाती है। सामान्य राजकीय स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया इनसे भिन्न है। जिले में करीब 364 सामान्य श्रेणी के हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल हैं। प्रदेश भर में 1126 मॉडल राजकीय संस्कृति हैं जबकि शुरुआत में इनकी संख्या 423 थी।
अब सरकार की ओर से बजट सत्र में ई-लाइब्रेरी खोलने की घोषणा कर दिए जाने पर इस प्रोजेक्ट का रास्ता साफ हो गया है। लाइब्रेरी में विद्यार्थी पाठ्यक्रम के अलावा अन्य ज्ञान प्राप्त करता है। इसके अलावा साहित्यकारों, कवियों, निबंधकारों की पुस्तकें और उपन्यास पढ़ने को मिलेंगे। महापुरुषों की जीवन से विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास कर पाते हैं।
ये हैं जिला के मॉडल संस्कृति स्कूल
क्रम संख्या - स्कूल का नाम
1- राजकीय प्राइमरी स्कूल कादमा
2- राजकीय प्राइमरी स्कूल डूडीवाला-किशनपुरा
3-राजकीय प्राइमरी स्कूल हड़ोदी
4- राजकीय प्राइमरी स्कूल बाढड़ा
5- राजकीय प्राइमरी स्कूल जेवली
6- राजकीय प्राइमरी स्कूल नांधा
7-राजकीय प्राइमरी स्कूल कासनी
8- राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल बौंदकलां
9-राजकीय प्राइमरी स्कूल रानीला
10-राजकीय प्राइमरी स्कूल सांवड़
11-राजकीय प्राइमरी स्कूल समसपुर
12-राजकीय प्राइमरी स्कूल मानकावास
13-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल कलियाणा
14-राजकीय कन्या प्राइमरी स्कूल चरखी दादरी
15-राजकीय प्राइमरी स्कूल छपार
16-राजकीय प्राइमरी स्कूल रेलवे गेट चरखी दादरी
17-राजकीय प्राइमरी स्कूल झोझू कलां
18- राजकीय प्राइमरी स्कूल बिरहीकलां
19- राजकीय प्राइमरी स्कूल सारंगपुर
शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में सबसे अधिक है छात्र संख्या
शहर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सबसे ज्यादा छात्र संख्या है। इस स्कूल में छात्र संख्या करीब 900 है। 2021 में यहां छात्र संख्या 1200 थी। सत्र 2023 में सत्र में 900 एडमिशन हुए थे। इस बार यह आंकड़ा 1000 बने रहने की संभावना है। इसी प्रकार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक दादरी में भी छात्राओं की संख्या काफी है। सरकार की ओर से स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कंडम हो चुके स्कूलों की मरम्मत भी की गई है। नए भवन भी बनाए गए हैं। पीएम श्री स्कूल भी खोले गए हैं। इनमें आधुनिक स्तर की शिक्षण सुविधाएं मिलेंगी।
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए सरकार की ओर से नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ई-लाइब्रेरी खोली जानी हैं। आज तकनीकी युग है ऐसे में ई-लाइब्रेरी कारगर साबित होंगी। - राजबाला फौगाट, खंड शिक्षा अधिकारी, चरखी दादरी।