फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झरवाई को हरा द्वारका की टीम ने जीता मैच

Mon, 23 Feb 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। गांव पैंतावास खुर्द में बाबा छोटूनाथ मूर्ति स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल ओपन फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को मैदान खेल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में क्षेत्र ही नहीं बल्कि बाहर से आई टीमों ने भी दमखम दिखाते हुए रोमांचक मुकाबले खेले।
रविवार को मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह, राकेश डोहकी, डॉ. अजय यादव प्रतियोगिता में पहुंचे। दिन का पहला मुकाबला द्वारका दिल्ली और झरवाई की टीमों के बीच खेला गया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन द्वारका दिल्ली की टीम ने बेहतर रणनीति और सटीक पासिंग के दम पर बढ़त बनाई और मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन

ये हुए मुकाबले
प्रतियोगिता के तीसरे और रविवार का दूसरा मुकाबला गांव नीमड़ीवाली और गौरीपुर गांव की टीमों के बीच खेला गया। दोनों ओर से गोल करने के कई प्रयास किए गए, लेकिन नीमड़ीवाली की टीम ने निर्णायक बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज की। खिलाड़ियों के अनुशासन और तालमेल ने दर्शकों को प्रभावित किया। अलवर और डोहकी के बीच हुए मैच में भी जबरदस्त टक्कर देखने को मिली।
पहले हाॅफ तक मुकाबला लगभग बराबरी पर रहा, लेकिन दूसरे हाफ में अलवर की टीम ने आक्रामक रुख अपनाते हुए शानदार गोल दागा और जीत हासिल की।
एफसी हिसार की टीम ने मारी बाजी
एफसी हिसार और गांव चरखी की टीमों के बीच हुआ मुकाबला भी बेहद रोमांचक रहा। एफसी हिसार की टीम ने शुरू से ही दबदबा बनाए रखा और शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। उनकी मजबूत डिफेंस लाइन और तेज स्ट्राइक ने विरोधी टीम को ज्यादा मौके नहीं दिए। गौरीपुर और युवा क्लब पैंतावास खुर्द के बीच हुए मुकाबले में स्थानीय दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। पैंतावास खुर्द की टीम ने घरेलू मैदान का लाभ उठाते हुए बेहतरीन खेल दिखाया और मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन

अजीतपुरा व डोहकी के बीच हुआ मुकाबलागांव अजीतपुरा और डोहकी बी की टीमों के बीच भी मुकाबला खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने खेल भावना के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें