फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा : पुलिस अलर्ट, भीड़ व संदिग्ध गतिविधियों पर होगी नजर

Wed, 30 Sep 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों और कमेटी सदस्यों को संबोधित करते एसपी लोगेश कुमार पी। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस-जन समन्वय समिति की बैठक हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी ने लघु सचिवालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के गण्यमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि दशहरा पर्व के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, धार्मिक स्थलों, बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने पर जोर दिया गया। संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच के साथ रात्रि गश्त और नाकाबंदी प्रभावी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाजारों, मुख्य मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिक सीसीटीवी व एएनपीआर कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने समिति सदस्यों से ‘अभेद्य’ एप के प्रति आमजन को जागरूक करने की अपील की। समिति सदस्यों ने अपराध नियंत्रण और नशे के खिलाफ पुलिस अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें