रामनगर वाटर टैंक समीप एक डंपर चालक ने पीछे से पिकअप को टक्करी मार दी। हादसे में पिकअप सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायलों का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस को दिए बयान में सारंगपुर निवासी महेंद्र ने बताया कि गत 15 जनवरी को वह मकड़ानी गांव स्थित अपनी एक रिश्तेदारी में मातमपूर्सी के लिए गए थे। लौटते समय जब वे रामनगर वाटर टैंक के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रहे एक डंपर ने उनकी पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे में जयपाल और महेंद्र घायल हे गए। सिविल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल शिवओम ने बताया कि इस संबंध में उत्तर-प्रदेश के अलीगढ़ निवासी पंकज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।