चरखी दादरी। चरखी स्थित 132 केवी सब-स्टेशन दादरी 2 पर 132/11 केवी 16/20 एमवीए ट्रांसफार्मर टी-2 की मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को विभिन्न क्षेत्रों में 7 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली निगम के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित क्षेत्रों के लोग समय से पहले बिजली संबंधी अपने कार्याें का निपटान कर लें।
जिला के बिजली उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम चरखी स्थित पावर हाउस में लगे 132/11 केवी 16/20 एमवीए ट्रांसफार्मर पर नए मार्शल कियोस्क के लिए मरम्मत का काम शुरू कर रहा है। जिससे सर्दी के मौसम में गिरने वाली धुंध के कारण बिजली आपूर्ति में कोई व्यवधान नहीं आए। जिसके चलते शहर के 11 केवी चिड़िया रोड, 11 केवी दादरी अर्बन, 11 केवी खेड़ी डीएस, 11 केवी फतेहगढ़ डीएस, 11 केवी फतेहगढ़ एपी, 11 केवी कितलाना डीएस, 11 केवी चरखी डीएस व 11 केवी अस्पताल से जुड़े उपभोक्ताओं के यहां बिजली आपूर्ति को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा।
बिजली निगम के अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है, ताकि कार्य को जल्दी से पूरा किया जा सकें। उन्होंने इन फीडरों से जुड़े उपभोक्ताओं को समय अवधि से पहले अपने बिजली संबंधी कार्यों का निपटान करने को कहा है, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
बिजली निगम के शहरी एसडीओ गौरव कुमार ने बताया कि समय रहते मरम्मत का कार्य पूरा नहीं किया गया तो उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति संबंधी अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।