फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिजली चैनल में खराबी आने से प्रेमनगर सहित कई बस्तियों में पेयजल आपूर्ति ठप

Sat, 03 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की प्रेमनगर कॉलोनी व आसपास के क्षेत्रों में बिजली पैनल में खराबी आने के कारण जलघर की बिजली आपूर्ति बंद हो गई, जिससे पेयजल सप्लाई ठप हो गई है। पेयजल आपूर्ति नहीं होने से कॉलोनी के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी संतोष, पूर्व सैनिक धर्मबीर सिंह, पूर्व सैनिक सुखबीर सिंह, कृष्ण ठेकेदार व शारदा ने बताया कि पानी नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि वैसे ही शहर में एक दिन छोड़कर पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल रहा है, जबकि विभाग ने शहर में पेयजल भंडारण क्षमता में भी बढ़ोतरी कर दी है। लोगों को प्रतिदिन प्रति व्यक्ति 135 लीटर पानी नहीं मिल रहा है। लोगों ने शहर में प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है।
लोगों के अनुसार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए जलघर व बूस्टिंग स्टेशन बिजली पर निर्भर हैं। बिजली पैनल में तकनीकी खराबी आने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके चलते पानी की मोटरें और अन्य उपकरण ठप हो गए। लोगों को घरेलू जरूरतों के लिए पानी की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। लोगों को पीने और घरेलू कार्यों के लिए निजी पेयजल संसाधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने संबंधित विभाग से बिजली पैनल की खराबी को जल्द ठीक करवाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दूसरे क्षेत्र से बिजली आपूर्ति चालू कर वैकल्पिक व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि आपूर्ति लंबे समय तक बाधित न हो।

वर्जन
जल्द ही पैनल को ठीक करवाया जाएगा। बिजली आपूर्ति को बहाल करवाया जाएगा। लोगों को बिजली व पानी के लिए परेशान नहीं दिया जाएगा। - एसडीओ आशीष सोढ़ी, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें