फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई में फंसे दादरी निवासी गोताखोर सुरेंद्र की हुई स्वदेश वापसी

विज्ञापन
गोताखोर सुरेंद्र। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
कोरोना के कारण पिछले करीब दो महीने से दुबई में फंसे दादरी निवासी गोताखोर की स्वदेश वापसी हो गई है। गोताखोर सुरेंद्र जयपुर में है और प्रोटोकॉल के मुताबिक उसे 14 दिन के लिए वहीं क्वारंटीन में रहना पड़ेगा। सुरेंद्र के परिजनों ने युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू और इनेलो नेता अभय चौटाला का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन

दादरी की प्रेमनगर कालोनी निवासी सुरेंद्र दलाल गोताखोर है। कोविड-19 महामारी के चलते सुरेंद्र पिछले काफी समय से दुबई से घर नहीं आ सका। स्वदेश वापसी के लिए उसने वंदे भारत अभियान के तहत आवेदन भी किया, लेकिन दो महीने से भी अधिक समय के बाद वह नहीं आ सका। ऐसे में परिजनों को उसकी काफी चिंता होने लगी। बीती 26 जून को सुरेंद्र के परिजनों ने इनेलो युवा जिला अध्यक्ष नितिन जांघू से इस बारे में बात की। जिस पर नितिन जांघू ने इनेलो वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला को मामले से अवगत करवाया। अभय चौटाला ने संज्ञान लेते हुए दुबई में दूतावास से संपर्क किया। सुरेंद्र के परिजनों ने बताया कि अभय चौटाला के बात करने के कुछ ही देर बाद ही दूतावास द्वारा सुरेंद्र से संपर्क कर उसकी जानकारी मांगी गई। इसके बाद बीती एक जुलाई को भारत आने वाली फ्लाइट में यात्रियों की सूची में सुरेंद्र का नाम भी शामिल था। एक जुलाई को रात साढ़े 8 बजे सुरेंद्र स्वदेश वापसी करते हुए जयपुर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें