डीएसपी मुख्यालय पर धीरज कुमार ने पुलिस पब्लिक समन्वय समिति व सीएलजी सदस्यों को बैठक में दिए निर्देश, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए बनाई रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धीरज कुमार ने शुक्रवार को जिला पुलिस की ओर से गठित पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति व कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (सीएलजी) सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने मंथन के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करना और आमजन व पुलिस सहयोग को मजबूत करके अपराध पर अंकुश लगाना रहा। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस तालमेल समिति न्याय और शांतिपूर्ण समाज के लिए पुलिस व जनता के बीच भाईचारा होना जरूरी है। पुलिस के प्रति जनता की सोच भी सकारात्मक बनती है।
उन्होंने बताया कि तालमेल समिति में जिले के हर क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्तियों को शामिल किया गया है। इससे जिला में आपराधिक मामलों, अवैध शराब विक्रेता, जुआ/सट्टा खेलने वाले, नशा करने और नशीले पदार्थों का धंधा करने वालों की सूचना पुलिस तक आसानी से पहुंचा सकते हैं।
उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा व साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने पर पुलिस की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शहर में पटाखे बजाने वाले बुलेट मोटरसाइकिल पर यातायात थाना प्रभारी को चालान करने के निर्देश दिए।
- मनचलों पर होगी कार्रवाई
उप पुलिस अधीक्षक ने समिति के सदस्यों ने स्कूल व कॉलेज के पास पुलिस मौजूदगी बढ़ाने और छुट्टी के समय मनचलों पर नजर रखने के लिए राइडर या पीसीआर तैनात करने की अपील की। समिति सदस्यों ने शहर की वाल्मीकि बस्ती में पुलिस चौकी बनाने का आग्रह किया।
फोटो- 28
लघु सचिवालय में सीएलजी सदस्यों की बैठक लेते डीएसपी मुख्यालय धीरज कुमार। स्रोत : पुलिस विभाग