फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख रुपये की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में दोनों ड्रग तस्कर। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
पुलिस ने उमरवास नहर के समीप नाकाबंदी कर बाइक सवार दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पुलिस ने साढ़े चार किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपियों की पहचान लेघा निवासी बीर सिंह और कारी रूपा निवासी सुखबीर के रूप में हुई है। पकड़ी गई चरस की कीमत करीब सवा दो लाख रुपये है। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि शनिवार रात एंटी व्हीकल थेफ्ट एवं पीओ स्टाफ एएसआई सतीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि लेघा और कारी रूपा निवासी दो व्यक्ति बाइक पर सवार होकर उमरवास नहर पुल से गुजरने वाले हैं। उनके पास भारी मात्रा में चरस है और अगर तुरंत नाकाबंदी की जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है। इस आधार पर पुलिस टीम ने उमरवास नहर पुल के समीप नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही एक बाइक को पुलिस टीम ने रुकवा लिया। बाइक सवारों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बीर सिंह और सुखबीर बताया।
संदेह के आधार पर उनके सामान की तलाशी ली गई तो बैग से एक पॉलीथिन बरामद हुई। इसे खोलकर जांच की गई तो चरस मिली। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बैग से साढ़े चार किलोग्राम से अधिक चरस बरामद हुई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ बाढड़ा थाने में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें