अमर उजाला खास खबर
फोटो- 01
ड्रॉप आउट की पहचान के लिए गांव कारीदास पहुंची शिक्षा विभाग की टीम। संवाद
::::::::::::
- जनवरी माह में विभाग ने किया था ड्रॉप आउट सर्वे, 52 लड़के और 54 लड़कियां की गई थीं पंजीकृत
- अब एपीसी ने आदेश जारी कर स्कूलों को दिया 30 अप्रैल तक का समय, शिक्षक संपर्क कर स्कूलों में कराएंगे दाखिले
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के सभी राजकीय स्कूल शिक्षकों को अपने गांव के पंजीकृत ड्रॉप आउट विद्यार्थियों का 30 अप्रैल तक दाखिला कराना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों के दाखिले कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 जनवरी तक ड्राॅप आउट सर्वे किया गया था। इसमें शिक्षकों ने जिले से 52 लड़के और 54 लड़कियां पंजीकृत किया था। उस वक्त विभाग की ओर से इनका पंजीकरण किया गया और नए सत्र में इनका दाखिला कराना सुनिश्चित किया गया। अब विभाग ने सभी स्कूल प्राचार्याें को अपने गांव में पंजीकृत विद्यार्थियों का दाखिला नजदीकी स्कूल में कराने के आदेश दिए हैं।
सोमवार से ही निर्देश लागू होंगे और शिक्षक ड्रॉप आउट से संपर्क कर उनका दाखिला कराएंगे। इसकी रिपोर्ट उन्हें प्राचार्य को देनी होगी। इसके बाद यह रिपोर्ट क्लस्टर हेड, फिर खंड शिक्षा अधिकारी और अंत में जिला परियोजना समन्वयक कार्यालय में दाखिल होगी। विभाग की ओर से प्रतिदिन इसकी समीक्षा की जाएगी। इसमें ढील बरतने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट भी आगे भेजी जाएगी।
- ड्रॉप आउट जांच अब भी है जारी
विभाग की ओर से 7 से 14 साल तक की उम्र के विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है। इसमें उनका पढ़ाई छोड़ने का कारण जानकार विभाग की ओर से दोबारा स्कूलों में लाया जाएगा। गत दिनों हुए सर्वे में विभाग ने कुल 106 ड्रॉप आउट विद्यार्थियों का चयन किया था।
- ड्रॉप आउट को मिलेगी पढ़ने की सुविधा
विभाग की ओर से ड्रॉप आउट विद्यार्थियों को विशेष सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें दबावमुक्त पढ़ाई कराई जाएगी। एक ही बात कई तरीकों से समझाया जाएगी। साथ ही ऐसे विद्यार्थियों को विभाग सरकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदान करेगा, ताकि, आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
वर्सन:
सर्वे के दौरान जिले से 52 लड़के और 54 लड़कियां पंजीकृत की गई थीं। अब सभी शिक्षकों को इनसे संपर्क कर स्कूलों में दाखिला कराना होगा। दाखिला होने पर इसकी रिपोर्ट शिक्षकों को प्राचार्य के माध्यम से डीपीसी कार्यालय में देनी होगी। सभी शिक्षकों को प्राथमिक स्तर पर दाखिला कराने के निर्देश दिए गए हैं।
-संदीप कुमार, एपीसी, शिक्षा विभाग