फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में ढहाए अवैध निर्माण

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ चौक के समीप अवैध निर्माण ढहाती नप टीम। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नगर परिषद ने बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में कब्जाधारियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान दो जगहों पर तीन दुकानें ढहाई गईं जबकि दो दुकानों के सामने से अवैध निर्माण हटाया गया। एक कब्जाधारी ने एक सप्ताह के अंदर स्वेच्छा से अवैध निर्माण हटाने का लिखित में आश्वासन दिया। कार्रवाई का कब्जाधारियों ने विरोध भी किया जिसे टीम ने नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

कब्जा कार्रवाई के लिए नायब तहसीलदार नरेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। दोपहर डेढ़ बजे नगर परिषद ईओ और एमई अशोक हुड्डा की अगुवाई में नप टीम पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पहले रोहतक राड पर रेलवे फाटक के समीप अवैध निर्माण गिराने पहुंची। नप सूत्रों के अनुसार यहां दो दुकानों का अवैध निर्माण किया जा रहा था जिन्हें टीम ने ढहा दिया। इन दुकानों को नगर परिषद ने पहले सील भी किया था और यहां निर्माण करवाने वाले शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत भी दी थी।
रोहतक रोड पर कार्रवाई के बाद नप टीम लोहारू रोड पर पहुंची। यहां पीएनबी के समीप दो दुकानों के आगे से अवैध निर्माण ढहाया गया। यहां दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया जिसे टीम ने अनसुना कर दिया। इन दुकानों के बाद नप टीम एक अस्पताल के सामने अवैध कब्जा हटवाने पहुंची। वहां अस्पताल संचालक ने एक सप्ताह के अंदर खुद ही कब्जा हटाने का लिखित में आश्वासन दिया और टीम उक्त अस्पताल संचालक को एक सप्ताह का समय देकर आगे बढ़ गई।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ चौक पर एक साल बाद फिर की कार्रवाई
नप टीम महेंद्रगढ़ चौक के समीप एक साल पहले नप की जगह पर बनाई गई दुकान को तोड़ने पहुंची थी। उस समय ड्यूटी मजिस्ट्रेट से निर्माण करवाने वाले शख्स ने समय मांगा था। बुधवार को करीब एक साल बाद नप टीम दोबारा यहां पहुंची और अवैध निर्माण को ढहा दिया।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई है। कार्रवाई का थोड़ा विरोध भी हुआ जिसे हमने अनदेखा कर दिया। -अशोक हुड्डा, एमई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें