फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: निशुल्क ड्रोन पायलट प्रशिक्षण के लिए 10 फरवरी तक करें आवेदन

Wed, 29 Jan 2025 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से करनाल में करवाई जाएगी एक सप्ताह की ट्रेनिंग, आवेदक को दस्तावेज की अनिवार्यता करनी होगी पूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने ड्रोन का प्रशिक्षण लेने के इच्छुक लोगों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। योजना के पात्र आवेदकों को विभाग की ओर से ड्रोन उड़ाने का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो कृषि कार्य में फसल पर कीटनाशकों का स्प्रे ड्रोन के जरिये किया जाता है। इस तकनीक से किसान के समय की बचत होती है। फसल पर दवाओं का छिड़काव भी अच्छी तरह से होता है।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त मुनीश शर्मा बताया कि 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की आयु के व्यक्ति ड्रोन ट्रेनिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। ये आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट एग्रीहरियाणा.जीओवी.इन पर ऑनलाइन किए जाएंगे। यह प्रशिक्षण सात दिन तक करनाल में दृश्य एजेंसी की ओर से दिया जाएगा। इसके लिए प्रशिक्षु से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदक के पास परिवार पहचानपत्र, कम से कम मैट्रिक का शैक्षणिक प्रमाणपत्र व मेरी फसल मेरा-ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण होना चाहिए। साथ ही उसके पास पासपोर्ट होना भी जरूरी है।
उन्होंने बताया कि आवेदक किसी एफपीओ या सहकारी समिति का सदस्य होना चाहिए। एक संगठन से एक ही सदस्य ड्रोन प्रशिक्षण के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदकों की मेरिट लिस्ट तैयार कर उनके नाम तय किए जाएंगे। इस बारे में किसान सहायक कृषि अभियंता या कृषि विभाग के उप निदेशक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कृषि विभाग ने प्रदेश में 500 युवाओं को ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक प्रथम व द्वितीय चरण में 267 युवक यह ट्रेनिंग ले चुके हैं।

फोटो 03
आसमान में उड़ता ड्रोन। स्रोत : इंटरनेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें