फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसा करने का आरोपी काबू

Tue, 15 Oct 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
16 सितंबर को एनएच-152 डी पर रानीला गांव के समीप हुए हादसे में महिला ने तोड़ा था दम, 7 लोग हुए थे घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। एनएच 152-डी पर लापरवाही से गाड़ी चलाकर हादसा करने के आरोपी चालक को बौंदकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे में महिला की मौत हुई थी। वहीं, आरोपी की पहचान सोनीपत के गन्नौर निवासी मोहित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि सोनीपत के सलीमपुर निवासी पूनम ने बताया था कि 16 सितंबर को वह अपने परिवार के सदस्यों और पड़ोस की महिलाओं के साथ दादरी मातमपुर्सी में जा रही थी। इसके लिए उन्होंने एक वैन बुक की थी। वैन का चालक मोहित था। वह तेज व लापरवाही से वाहन चला रहा था। जब उन्होंने गाड़ी धीमी चलाने के लिए कहा तो वह नहीं माना। इसके बाद रानीला के समीप 152-डी पर गाड़ी का टायर फट गया। तेज गति के कारण गाड़ी डिवाइडर से जा टकराई। इसमें सलीमपुर निवासी सुमन की मौत हो गई। अन्य 7 लोग घायल हुए थे। अब पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें