फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: संविधान निर्मात्री सभा के सचिव पद्मश्री डाॅ. रत्नप्पा को किया याद

Mon, 16 Sep 2024 06:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
संविधान निर्मात्री सभा के सचिव पदमश्री डाॅ. रत्नप्पा को नमन करते हुए गण्यमान्य लोग। स्रोत: संगठ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। संविधान निर्मात्री सभा के सचिव डाॅ. रत्नप्पा की जयंती मनाई गई। भारतीय प्रजापति हीरोज संगठन के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मामचंद प्रजापति ने स्वतंत्रता सेनानी, संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्मश्री डाॅ. रत्नप्पा कुंभार को नमन किया। इस दौरान लोगों ने डाॅ. रत्नप्पा के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
संजय वर्मा ने कहा कि देशभक्त डाॅ. रत्नप्पा स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लिया। वे डाॅ. भीमराव आंबेडकर के साथ संविधान निर्मात्री कमेटी में थे। उन्होंने संविधान के अंतिम ड्राॅफ्ट पर हस्ताक्षर किए थे। देश के संविधान को बनाने में उनका योगदान किसी भी स्तर से कम नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर धर्मबीर, श्रीदक्ष प्रजापति सेवा समिति के प्रधान बबलू, अर्जुन, रमेश टांक, तेजपाल ठेकेदार, मनीष, रत्न तंवर, हुकमचंद, राजेश तंवर, कुलदीप आदि मौजूद रहे।
फोटो 15
संविधान निर्मात्री सभा के सचिव पदमश्री डाॅ. रत्नप्पा को नमन करते गणमान्य लोग। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें