फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: डॉ. अशोक कुमार मंगलेश को अनुवाद के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर मिला नाताली सम्मान

Fri, 28 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सम्मान प्राप्त करते हुए साहित्यकार डॉ.अशोक मंगलेश। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
फोटो 19
विज्ञापन

सम्मान प्राप्त करते साहित्यकार डॉ. अशोक मंगलेश। स्रोत : स्वयं

भारतीय अनुवाद परिषद नई दिल्ली की ओर से भारतीय विद्या भवन में आयोजित किया गया समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। भारतीय अनुवाद परिषद नई दिल्ली की ओर से भारतीय विद्या भवन दिल्ली में आयोजित समारोह में साहित्यालोचक व अनुवादविद डॉ. मंगलेश को हिंदी साहित्य और अनुवाद के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान पर सम्मानित किया गया है।
कुलपति हिंदी विश्वविद्यालय हावड़ा, पश्चिम बंगाल प्रोफेसर नंदिनी साहू की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर श्रीप्रकाश सिंह, साहित्यकार व अनुवादविद नासिरा शर्मा, प्रोफेसर पूरनचंद टंडन ने पुरस्कार प्रदान किया। डॉ. अशोक कुमार मंगलेश को वर्ष 2024-25 के राष्ट्रीय नाताली सम्मान से सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

यह पुरस्कार हिंदी भाषा में रचित डॉ. अशोक की अनुवाद सिद्धांत की मौलिक पुस्तक प्रयोजनपरक हिंदी अनुप्रयोग और अनुवाद के लिए दिया गया है। डॉ. मंगलेश ने बताया कि अनुवाद के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य करने वाले को उनके समग्र अनुवाद कार्यों के लिए नाताली सम्मान दिया जाता है।
अनुवाद-जगत की प्रख्यात विदुषी एवं भारतीय अनुवाद परिषद की संस्थापिका डॉ. गार्गी गुप्त ने इन सम्मानों-पुरस्कारों को चार दशक पूर्व शुरू किया गया था। साहित्यालोचक व अनुवादविद डॉ. मंगलेश की अब तक 35 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में उनके साहित्य पर अनेक शोधार्थी पीएचडी कर चुके हैं।
विज्ञापन

डॉ. मंगलेश के सम्मानित होने पर प्रोफेसर नरेश मिश्र, रामकिशन जांगड़ा, डॉ. सविता शर्मा, मनीषा यादव, डॉ. सिंगला, डॉ. मधुकांत, सुशीला, आर्यन चरखिया, डॉ. दिग्विजय शर्मा, डॉ. संजय चोपड़े, डॉ. निराला आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें