फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सीएम सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी और परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

Sun, 13 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी एक महिला ने सीएम सिक्योरिटी में तैनात पुलिसकर्मी और उसके परिजनों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर मामला दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी पानीपत के समालखा निवासी एक युवक से हुई थी। उसने बताया कि उसका पति हरियाणा पुलिस में तैनात है और उसकी ड्यूटी सीएम सिक्योरिटी में है। शादी के कुछ दिन बाद ही उसका पति व ससुराल पक्ष के लोग उसे कम दहेज लाने के कारण प्रताड़ित करने लगे। उसका पति उससे गाड़ी व पैसों की मांग कर मारपीट करता है।
उसने बताया कि इस शादी से उसे एक बेटी है और इसको लेकर वे उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते हैं। अब उसका पति उसे शादी का सामान उठाने और दूसरी शादी करने की धमकी दे रहा है। उसने बताया कि वह घर बसाना चाहती है, लेकिन उसके ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए तंग करते हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें