फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चिकित्सक पर कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी के सिविल सर्जन के साथ विचार-विमर्श करते हुए चिकित्सक। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। बाढड़ा में चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन ने उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन दिया। बाढड़ा क्षेत्र में बीएएमएस चिकित्सक के अस्पताल में गत सप्ताह सीएम फ्लाइंग की ओर से की गई कार्रवाई के विरोध में ज्ञापन दिया गया।
नीमा के प्रधान डॉ. विजय शर्मा ने बताया कि बीएएमएस चिकित्सक अपने कानूनी अधिकारों के अंतर्गत चिकित्सा कार्य कर रहे हैं। किसी भी चिकित्सक के खिलाफ कोई जांच की जाती है तो ऐसे मामलों में विभागीय प्रक्रिया का पालन होना चाहिए।
विज्ञापन

संगठन के उपप्रधान डॉक्टर संजय फोगाट ने कहा कि बाढड़ा में चिकित्सक के खिलाफ सीएम फ्लाइंग ने जो कार्रवाई की है उसमें नियमानुसार आयुष विभाग का कोई नुमाइंदा होना चाहिए था। यह सरासर नियमों का उल्लंघन है।
नीमा सचिव डॉ. कृष्ण वर्मा ने कहा कि सन 2014 व एनसीआईएसएम एक्ट 2023 में पारित नोटिफिकेशन में बीएएमएस चिकित्सकों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार हर प्रकार की मॉडर्न चिकित्सा का अधिकार दिया हुआ है। बीएएमएस डॉक्टर एलोपैथिक दवाएं लिख सकते हैं। उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे चिकित्सकों की बात को सरकार तक पहुंचाएंगे। किसी भी चिकित्सक के साथ अन्याय या पक्षपातपूर्ण व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने कहा कि यदि किसी कार्रवाई में चिकित्सकों के कानूनी अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो उसे सुधारा जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र डाला, डॉ. विजय वशिष्ठ, एक्जीक्यूटिव कमेटी के सदस्य डॉ. संजीव मड़िया, डॉ. सुधीर, डॉ. संदीप सांगवान, डॉ. रश्मि आर्य, डॉ. श्वेता यादव, डॉ. बाला मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें