फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो पीएचसी में रिक्त पदों पर चिकित्सकों की हुई नियुक्ति

Mon, 12 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव छपार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के इमलोटा और छपार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में चिकित्सा अधिकारी (एमओ) के खाली पदों पर नियुक्ति हुई है। इन नियुक्तियों से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के करीब आठ हजार लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। यह कदम ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद उठाया गया है।
विज्ञापन

इन दोनों पीएचसी में एमओ के पद लंबे समय से खाली थे। एमओ के पद खाली होने से ग्रामीणों को निजी अस्पतालों या दादरी के नागरिक अस्पताल जाना पड़ता था। इससे आर्थिक भार बढ़ता था और आने-जाने में समय भी लगता था। ग्रामीणों ने कई बार इन पीएचसी पर डॉक्टरों की तैनाती की मांग की थी। उनकी मांग पर सिविल सर्जन ने दोनों पीएचसी पर चिकित्सकों की तैनाती की है। यह तैनाती स्थानीय लोगों को क्षेत्र में ही उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है।
स्थानीय स्तर पर मिलेगा उपचार
इमलोटा और छपार पीएचसी में एमओ की नियुक्ति से ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार मिलेगा। बुखार, खांसी, मौसमी बीमारियों और सामान्य समस्याओं के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। मरीजों की शुरुआती जांच कर उन्हें आवश्यक उपचार दिया जा सकेगा। गंभीर मरीजों को जरूरत के अनुसार उच्च स्वास्थ्य केंद्रों पर रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन



हमने इमलोटा व छपार पीएचसी पर खाली पदों को भरने के लिए दो चिकित्सकों की नियुक्ति कर दी गई है। अब स्थानीय लोगों को नजदीक की पीएचसी में उपचार व परामर्श मिल सकेगा।
विज्ञापन

-डॉ. सुमन तंवर, कार्यवाहक सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें