चरखी दादरी। उपायुक्त डॉ. मुनीष नागपाल और पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी अब 30 सितंबर की जगह 29 सितंबर को सांवड़ गांव में रात्रि ठहराव करेंगे।
इस दौरान गांव की समस्याओं को सुना जाएगा और उनका समाधान भी किया जाएगा। साथ ही गांव के विकास को लेकर लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे। ब्यूरो