फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात और गांवों को जिला पुलिस ने नशामुक्त घोषित किया

Thu, 27 Mar 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। झोझूकलां खंड के 7 और गांवों को जिला पुलिस ने नशामुक्त घोषित कर दिया है। इनमें चांगरोड, बालरोड, पालडी, बधवाना, जावा, बीजना और कलाली शामिल हैं। इन सभी गांवों में ग्राम पंचायत की ओर से नशामुक्त गांव का बोर्ड लगा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने इनका लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सात और गांव नशामुक्त होने के बाद पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा चांगरोड गांव पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न गांवों के मौजिज लोगों और ग्रामीणों से संवाद किया। पंचायत प्रतिनिधियों से एसपी ने कहा कि हमें जिले व सभी गांवों को नशे से आजादी दिलानी है। इसके लिए जरूरी है कि हम सब एकजुट होकर इस मुहिम में कदम बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि हर नागरिक की यह जिम्मेदारी है कि वह इस पहल में अपना योगदान दे।
पुलिस अधीक्षक ने सरपंचों और ग्रामीणों से पुलिस से संबंधित समस्याओं व सुरक्षा संबंधी जानकारी ली। साथ ही उनका जल्द से जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

नशा के खिलाफ ग्रामीणों को जागरूक करते हुए एसपी ने कहा कि हमें घर, परिवार, समाज, जिला, प्रदेश और देश को नशामुक्त बनाना है। पुलिस-पब्लिक के इस प्रकार संवाद से आपसी समन्वय बढ़ेगा। पुलिस अधीक्षक ने चांगरोड में युवाओं से बातचीत की और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें