चंपापुरी गुरुकुल में आयोजित स्पर्धा में योग कला का करतब दिखाते प्रतिभागी। स्रोत : विज्ञप्ति
फोटो 23
प्रशस्तिपत्र व मेडल के साथ विजेता योग प्रतिभागी। स्रोत : विज्ञप्ति
- चंपापुरी क्षेत्र स्थित हिंदी संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में रविवार को आयोजित हुई जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर के चंपापुरी क्षेत्र स्थित हिंदी संस्कृत गुरुकुल महाविद्यालय में रविवार को जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 150 से अधिक योग साधकों ने भाग लेकर अलग-अलग आयुवर्ग में अपनी प्रतिभा दिखाई। अंत में विजेताओं को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। सभी विजेता अब राज्यस्तरीय योग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
8 से 10 आयुवर्ग में मानुषी प्रथम रही। वहीं, 10 से 12 आयुवर्ग में हर्षित प्रथम और रोनित दूसरे स्थान पर रहा। 12 से 14 आयुवर्ग में अभय पहले, युवराज दूसरे और बलराज व यशराज संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के 14 से 16 आयुवर्ग में दिव्या और लड़कों में राहुल प्रथम रहा। लड़कों के 16 से 18 में आयुवर्ग में शुभम प्रथम, यश द्वितीय और रौनक तीसरे स्थान पर रहा।
इसी प्रकार, 18 से 21 आयुवर्ग में राहुल प्रथम रहा जबकि 21 से 25 आयुवर्ग में अभिषेक और 25 से 30 आयुवर्ग में दिनेश ने बाजी मारी। लड़कियों के 25 से 30 आयुवर्ग में आशा और 30 से 35 आयुवर्ग में योगिता प्रथम रहीं। लड़कों के 35 से 40 आयुवर्ग में धर्मेंद्र प्रथम और लड़कियों के वर्ग में जागृति प्रथम रहीं।
लड़कों के 45 प्लस आयुवर्ग में दिनेश शास्त्री प्रथम और सत्यवान द्वितीय रहे। इस दौरान आर्य हिंदी महाविद्यालय के संचालक आचार्य प्रवीन योगी, जिला योग संघ के प्रधान अजय कुमार, सचिव अमन फोगाट, वरिष्ठ योग शिक्षक दिनेश शास्त्री, राजवीर सिंह, मनोज, ओमवीर सिंह मौजूद रहे।