फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौड़ी में जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम 10 को, सांसद होंगे मुख्य अतिथि

Fri, 08 Aug 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 42
विज्ञापन

गांव मौड़ी स्थित खेल स्टेडियम, जहां जिलास्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन होना है। संवाद
- स्कूलों के विद्यार्थी आयोजन में लेंगे भाग, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये देंगे पर्यावरण संरक्षण का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले को हरा-भरा रखने व पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग गांव मौड़ी में 10 अगस्त को जिलास्तरीय वन महोत्सव मनाएगा। इसके लिए तैयारियाें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन में विद्यार्थी भी शामिल होंगे, जो अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिये पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद धर्मबीर सिंह होंगे जबकि विधायक उमेद पातुवास व सुनील सांगवान भी मौजूद रहेंगे। रेंज अधिकारी हेमंत पारिक ने बताया कि इस साल विभाग को जिले में हरियाली बढ़ाने के लिए दो लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंज अधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय समारोह में क्विज प्रतियोगिता भी कराई जाएगी। विभाग की ओर से प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला रेंज अधिकारी हेमंत पारिक, उप निरीक्षक शक्ति सिंह, मनजीत कुमार, वन रक्षक दीपक कुमार आदि ने समारोह स्थल का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें