संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। हीरा स्पोर्ट्स क्लब की देखरेख में मंगलवार को जिलास्तरीय बैडमिंटन स्पर्धा का आयोजन हीरा इनडोर स्टेडियम में किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने सहभागिता निभाते हुए अंडर-14, 17 व 19 आयुवर्ग में खेल कौशल का प्रदर्शन किया। वहीं, विजेता प्रतिभागियों का चयन आगामी दिनों में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय स्पर्धा के लिए हुआ है।
लड़कों के 14 आयुवर्ग 14 में एपीएस स्कूल का छात्र मनन, न्यू ईरा स्कूल का छात्र मयंक, एपीएस स्कूल का छात्र हिमांशु, आरपीएस स्कूल का छात्र प्रतीक व एपीएस स्कूल का छात्र तेजस विजेता रहा। आयुवर्ग-17 में एपीएस स्कूल का छात्र सत्यम व हेमन, आरईडी स्कूल का छात्र ऋषभ, डीआरके स्कूल का छात्र अनुज, न्यू ईरा स्कूल का छात्र मनीत ने अपना मुकाबला जीता। आयु वर्ग 19 में वैश्य स्कूल से भीष्म, यदुवंशी स्कूल से शिवम, डीआरके स्कूल से अनिकेत, वैश्य स्कूल से प्रिंस और मोक्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
लड़कियों के आयु वर्ग-14 में आरपीएस स्कूल की छात्रा गुंजन, आर्यन्स स्कूल की छात्रा दृष्टि व न्यू ईरा स्कूल से तोशिता प्रथम रही। आयुवर्ग-17 में वाईएसएन स्कूल से हिमांशी, आरपीएस से हर्षिता, जीएचएस पैंतावास कलां से रुचिका और खुशबू विजेता रहीं। आयुवर्ग-19 में वाईएसएन स्कूल से श्वेता और दीपिका ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान निश्चित किया है।