चरखी दादरी। लघु सचिवालय परिसर के सभागार में 26 अगस्त को दोपहर दो बजे कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल की अध्यक्षता में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक होगी। इसमें विभिन्न विभागों से संबधित परिवादों पर सुनवाई की जाएगी। बैठक में पुलिस, एसडीएम कार्यालय, बिजली वितरण निगम, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग आदि से संबधित दस परिवाद रखे जाएंगे। इन निर्धारित मामलों के अलावा कृषि मंत्री जेपी दलाल सभागार में आने वाले आम नागरिकों की शिकायतों का भी समाधान करेंगे। संवाद