संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। मंडल आयुक्त मोनिका मलिक ने कहा कि एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीरता से काम करते हुए कार्य को पूरा करें। अधिकारी और कर्मचारी निष्ठा व लग्न से अपना कार्य करें। एसआईआर का कार्य पारदर्शी ढंग से संपन्न हो। यह संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी का कार्य है।
मंडल आयुक्त स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में जिला में एसआईआर कार्य में नियुक्त अधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने जिले में अब तक हुए एसआईआर की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का त्रुटि रहित होना जरूरी है।
बैठक में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मनदीप कौर ने जिला के एसआईआर कार्य की विस्तार से जानकारी दी। मंडलायुक्त ने जिला में हुए एसआईआर कार्य और अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर खुशी जताई और अधिकारियों की कार्यशैली की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि आज नागरिक बहुत जागरूक हैं। मतदाता एक-दूसरे को एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते हैं। ऐसे में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की त्रुति नही रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को एसआईआर के बारे में जागरूक करें।