फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: झोझूकलां महिला महाविद्यालय में दूरस्थ शिक्षा की सुविधा शुरू

Sun, 31 Aug 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दूरस्थ शिक्षा सुविधा शुरू होने पर प्राचार्या झोझूकलां महिला महाविद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों क
विज्ञापन
झोझूकलां। महिला महाविद्यालय झोझूकलां में इस सत्र से गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से सम्बद्धता प्राप्त कर ऑनलाइन व दूरस्थ शिक्षा की सुविधा शुरू कर दी है। इस सत्र से बीए, बीकॉम, एमए हिंदी व विभिन्न डिप्लोमा कोर्स किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

छात्राएं डिप्लोमा कोर्स में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लिकेशन, डाटा साइंस, बिजनेस एनालिटिक्स, सप्लाई चैन एनालिसिस, फाइनेंशियल मार्केट, बैंकिंग एंड फाइनेंस, साइबर सिक्युरिटी, आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस आदि में प्रवेश ले सकती हैं। सभी कोर्सेज की फीस को दो किस्तों में भरवाई जाएगी जिसका ब्योरा कॉलेज की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
प्राचार्या डॉ. मंजू सांगवान ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा घर बैठ छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करती है। इससे वो सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रख सकती हैं। कोऑर्डिनेटर पूनम ने कहा कि कई बार सामाजिक, आर्थिक या अन्य कारणों से लड़कियों का कॉलेज जाना कठिन हो जाता है। ऐसे में दूरस्थ शिक्षा उनके शिक्षा का सहज और सुरक्षित विकल्प है।
विज्ञापन

डॉं वंदना बैनीवाल ने बताया कि दूरस्थ शिक्षा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाती है और ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। महाविद्यालय के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा शुरू होने से बेटियों को काफी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें