फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में दो भाइयों के बीच हुआ विवाद, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव हिंडोल में शराब पीकर झगड़ा करने के आरोप में बौंद कलां थाना पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हिंडोल निवासी रोशन और मुन्नी उर्फ गुणपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

बौंदकलां थाना से हेड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान सावंड़-हिंडोल टी प्वाइंट पर मौजूद थी। इस दौरान कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हिंडोल में दो व्यक्ति शराब के नशे में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ती शराब के नशे में मिले। पूछताछ के दौरान वो दोनों भाई मिले। पुलिस ने दोनों को काबू किया और उनका मेडिकल कराया गया। उनके शराब पीने की पृष्टि होने के बाद बौंदकलां थाने में दोनों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें