फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अग्रवाल वैश्य समाज के स्थापना दिवस को लेकर बैठक में किया विचार-विमर्श

विज्ञापन
अग्रवाल वैश्य समाज की बैठक में शामिल पदाधिकारी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। अग्रवाल वैश्य समाज 30 नवंबर को कैथल में 17वां स्थापना दिवस मनाएगा। समारोह की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला करेंगे। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बुधवार को यहां बताया कि समारोह में प्रदेश भर से विभिन्न जिलों व विधानसभा क्षेत्रों से पदाधिकारी व आम लोग शिरकत करेंगे। बलराम गुप्ता ने कहा कि स्थापना दिवस केवल आयोजन न होकर मजबूत संगठन, संघर्ष, समर्पण व सेवा यात्रा का प्रतीक है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला के नेतृत्व में अग्रवाल वैश्य समाज आज प्रदेश में मजबूत संगठन के रूप में खड़ा है।
विज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और युवाओं का मार्गदर्शन करने जैसे उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। प्रदेश महासचिव बलराम गुप्ता ने बताया कि समारोह के लिए बुधवार को आयोजित बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रदेश सचिव संजय कानेजर, जिलाध्यक्ष सुरेश ऐरन, महासचिव विनोद जैन, अध्यक्ष गणेश गोयल, नरेश सांपला, हरिराम, संजय सोनू, तपन गुप्ता, विनोद गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें