चरखी दादरी। डिप्लोमा वेटेरनरी एसोसिएशन के राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष शील सांगवान ने प्रेस बयान में कहा कि डिप्लोमा वेटेरनरी एसोसिएशन नंबर 633 के सदस्यों ने अपने वेतन का एक से 20 प्रतिशत तक आर्थिक योगदान कोरोना रिलीफ फंड में दिया है। डॉ.शील सांगवान ने कहा कि एसोसिएशन कर्मचारियों का फंड में कुल योगदान एक करोड़ बनता है।
एसोसिएशन की ओर से कमेटी बनाकर गरीब परिवारों को खाने का सामान भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। पशुओं से जुड़ी सेवाएं लगातार जारी हैं। डॉ. शील सांगवान ने कहा कि राज्य के पशु चिकित्सालयों में सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया गया है। राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शील सांगवान ने बताया कि उन्होंने स्वयं के वेतन का 10 प्रतिशत जिला चरखी दादरी रिलीफ फंड में और 10 प्रतिशत मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में दान दिया है। शील सांगवान ने कहा कि भविष्य में भी सरकार को अपना सहयोग देते रहेंगे ताकि सरकार को आर्थिक कठिनाई का सामना ना करना पड़े। इस महामारी से निपटने में उनकी एसोसिएशन का सहयोग तत्पर है।