फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गांव नौरंगाबास में झगड़ा छुड़वाने गई डायल 112 पर हमला, एक एसपीओ जख्मी और गाड़ी का शीशा टूटा

Thu, 18 May 2023 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव नौरंगाबास में युवकों के पथराव से टूटा डायल 112 गाड़ी शीशा। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव नौरंगाबास में झगड़ा छुड़वाने गई डायल 112 गाड़ियों पर युवकों ने पथराव कर दिया। इस दौरान एक एसपीओ जख्मी हो गया तथा एक गाड़ी का शीशा टूट गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसको जेल भेज दिया गया। अभी इस मामले में दो आरोपी फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 15 मई की रात को गांव नौरंगाबास निवासी भारती ने डायल 112 पर काॅल की थी कि सुरेंद्र, अजीत, प्रदीप उन पर पथराव कर रहे हैं। इसके बाद आकोदा पुलिस नजदीक होने की वजह से वहां की डायल 112 को मौके पर भेजा गया। मौके पर पहुंची आकोदा पुलिस पर भी उन्होंने पथराव कर दिया। इस दौरान एसपीओ संजय जख्मी हो गया। इसके बाद झोझू थाने की डायल 112 गाड़ी मौके पर पहुंची तो युवकों ने उस पर भी पथराव कर दिया। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इसके बाद पथराव की सूचना मिलने पर पुलिस की एक और गाड़ी आई तो आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह दी थी शिकायत
गांव नौरंगाबास निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव के सुरेंद्र, अजीत, प्रदीप ने उन पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर लगने से वह चोटिल हो गया। उसके भाई की पत्नी भारती ने डायल 112 पर काॅल की। इस पर उन्होंने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। जिसमें एक पुलिसकर्मी को चोट भी लगी। आरोपियों ने एक गाड़ी को पत्थर मारकर उसका शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
जांच अधिकारी संजय ने बताया कि उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। मंगलवार को झोझूकलां से आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि तीन-चार दिन पहले आपस में उनका झगड़ा हो गया था। उसी को लेकर 15 मई की रात को झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें