फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भक्ति का चढ़ा रंग, गणपति बप्पा के गूंजे जयकारे

Sun, 07 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
शंकर कॉलोनी में गणपति उत्सव पर निकाली गई झांकी। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। 10 दिन तक बप्पा की पूजा-अर्चना, आरती और भजन के बाद शनिवार को शहर में गणपति विसर्जन धूमधाम से हुआ। चहुंओर भक्ति और उत्साह का संगम दिखा। विभिन्न स्थानों पर शोभायात्राए निकाली गईं लोग ढोल-ताशों की थाप पर थिरकते हुए गणपति बप्पा मोरया का जयघोष कर रहे थे। शोभायात्रा में पुष्प वर्षा के साथ खूब रंग-गुलाल उड़ाया गया। विसर्जन स्थल पर भक्तों ने भगवान गणेश की पूजा करबप्पा से प्रार्थना की कि वे सबके जीवन से विघ्न दूर करें और अगले वर्ष फिर घर-घर आएं।
विज्ञापन

भजनों और गीतों से वातावरण भक्तिमय हुआ
विद्या विहार शंकर कॉलोनी में श्री गणेश महोत्सव का श्रद्धा और उत्साह के साथ शनिवार को समापन हुआ। शंकर कॉलोनी गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठी। श्री गणेश जलप्रवाह यात्रा का शुभारंभ अर्जुनलाल बंसल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें विशेष तौर पर अमरनाथ से पधारे बाबा परमानंद महाराज ने श्री गणेश को तिलक अर्पित कर माला पहनाई।
कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने भजनों और गीतों प्रस्तुतियों से की। शहर निवासी नारायण और हरिओम बंसल के भजनों ने वातावरण को भाक्तिमय कर दिया। कुणाल, मोक्ष और निशिका ने अपनी प्रस्तुति से मन मोह लिया।
विज्ञापन

बच्चों ने भारतीय राजनीति पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया। इसमें टीवी एंकर और नेताजी के बीच रोचक संवाद हुए। मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका चंद्रकला मकड़ानिया व सुजाता देवी ने निभाई। इसमें मोनिका ने प्रथम, निकिता ने द्वितीय, नैना ने तृतीय, कोमल जांगड़ा ने चतुर्थ तथा प्रीति ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। अमित आर्ट ग्रुप भिवानी ने आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी।
शहर में निकाली शोभायात्रा : शनिवार को आयोजन स्थल पर हवन और प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा के साथ गजानन सरकार की प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया गया। विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर यात्रा का स्वागत किया। मूर्ति विसर्जन घिकाड़ा रोड स्थित नहर में विधि-विधान पूर्वक संपन्न किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें