फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 1.28 करोड़ से शहर में होंगे विकास कार्य, नगर परिषद ने किए री टेंडर

Wed, 23 Sep 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
कार्यालय नगर परिषद। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में विकास कार्यों को गति देने के लिए नगर परिषद ने करीब 1.28 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले पांच विकास कार्यों के री टेंडर किए हैं। परिषद की ओर से 16 सितंबर को जारी की गई रीटेंडर सूची के मुताबिक सभी कार्यों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर 25 सितंबर को सुबह 10 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद तकनीकी एवं वित्तीय प्रक्रिया पूरी होने पर पात्र एजेंसी को काम सौंपने की कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर परिषद की ओर से शहर के विकास कार्यों में गति लाने के लिए करीब 3 महीने पहले निविदाएं आवंटित की गई थीं लेकिन एजेंसियों के रूची नहीं दिखाने से अब रीटेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। आवंटित री टेंडर में शहर की गलियों और वार्डों में आवश्यक निर्माण व मरम्मत से जुड़े कामों को प्राथमिकता दी गई है। वार्ड नंबर 11 की विभिन्न गलियों के निर्माण के लिए करीब 22.15 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
इससे संबंधित गलियों में जरूरी निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर आवागमन की सुविधा में सुधार की उम्मीद है। वहीं, स्वीकृत एक्शन प्लान के तहत दो शौचालय ब्लॉकों के निर्माण के लिए 13.44 लाख रुपये का टेंडर किया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में इसे अहम कार्य माना जा रहा है। निर्माण के बाद इन स्थानों पर लोगों को शौचालय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। वहीं नगर परिषद ने वार्ड नंबर 8, 9 और 10 में मरम्मत एवं रखरखाव कार्य के लिए भी टेंडर आमंत्रित किए हैं। इस काम पर करीब 25.57 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। संबंधित वार्डों में जरूरत के अनुसार विभिन्न मरम्मत कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले से मौजूद सुविधाओं और सार्वजनिक परिसंपत्तियों के रखरखाव में मदद मिलेगी। इसके अलावा नगर परिषद कार्यालय भवन और पार्क से संबंधित विकास कार्यों के लिए 42.27 लाख रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस कार्य के तहत परिषद परिसर से जुड़े आवश्यक विकास एवं सुधार कार्य कराए जाने हैं। शहर में परिषद की संपत्तियों को व्यवस्थित और बेहतर बनाने की दिशा में यह कार्य प्रस्तावित है। शहर के सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए 25.03 लाख रुपये का टेंडर किया गया है।
प्रस्तावित कार्यों में विभिन्न स्थानों की दीवारों पर सजावटी पेंटिंग, म्यूरल पेंटिंग, ग्रैफिटी शैली की कला और स्लोगन राइटिंग समेत अन्य सौंदर्यीकरण कार्य शामिल हैं। इससे शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की दीवारों और खाली हिस्सों को आकर्षक रूप देने की योजना है।

रीटेंडर के बाद प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार
नगर परिषद की ओर से जारी सूची में पांचों कार्यों की स्थिति फिलहाल ‘टेंडर लाइव’ दर्शाई गई है। निर्धारित समय पर निविदाएं खुलने के बाद संबंधित दस्तावेजों और दरों की जांच की जाएगी। नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी होने पर चयनित एजेंसी को कार्य आवंटित किया जाएगा। इन प्रस्तावित कार्यों में वार्ड स्तर के निर्माण और मरम्मत से लेकर सार्वजनिक सुविधाओं तथा शहर की सुंदरता बढ़ाने से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। ऐसे में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद धरातल पर काम शुरू होने का इंतजार रहेगा

वर्सन:
शहर के विकास कार्यों को गति देने के लिए 1.28 करोड़ रुपये के री टेंडर किए गए हैं। टेंडर खुलने के बाद संबंधित एजेंसी को कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे।बख्सीराम सैनी, चेयरमैन नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें