फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: खनन प्रभावित गांवों में 24 करोड़ से होंगे विकास कार्य, एक लाख को मिलेगा लाभ

Mon, 21 Oct 2024 05:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 गांव अटेला स्थित माइनिंग जोन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। खनन प्रभावित गांवों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ देने के लिए जिला खनन विभाग ने जिला परिषद को 24.07 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। करीब 20 गांवों में विकास कार्याें के लिए जिला परिषद ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह विकास कार्य पूरे होने से करीब एक लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन

खनन प्रभावित गांवों में खनन अधिकोष से विकास की लकीर खींची जाएगी। आवंटित राशि गांवों में विभिन्न प्रकार के विकास कार्य करवाए जाएंगे। इससे खनन क्षेत्र के समीपवर्ती गांवों के लोगों को सुविधा मिलेगी। आचार संहिता हटते ही जिला परिषद ने इसके लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले 20 दिन के अंदर ज्यादातर विकास कार्याें की निविदा प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।
दादरी जिले में नौ खनन क्षेत्र हैं। यहां खनन कार्य के एवज में मिलने वाले राजस्व में से दो प्रतिशत राशि रॉयल्टी के तौर पर खनन अधिकोष में जमा करवाई जाती है। खनन विभाग के अनुसार इस वर्ष खनन अधिकोष में 24.07 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पिछले साल खनन कार्याें से प्रभावित गांवों में विकास के लिए 22 करोड़ की राशि खर्च की गई थी। इस वर्ष आवंटित की गई राशि से सड़कों समेत आंगनबाड़ी केंद्र, सामुदायिक भवन, ओपन जिम हॉल और पुस्तकालय आदि का निर्माण करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें