फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शहर का औचक निरीक्षण करने निकलीं उपायुक्त, बोलीं- फटाफट हो जानी चाहिए पानी की निकासी

Thu, 04 Jul 2024 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पहली बारिश में हुए जलभराव के मद्देनजर उपायुक्त मनदीप कौर बुधवार को शहर का औचक निरीक्षण करने निकलीं। उपायुक्त ने जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। उपायुक्त ने कहा कि बारिश का पानी सड़कों से नालों में और फिर निकासी लाइन में जाना चाहिए। बारिश के दौरान पानी की निकासी फटाफट हो जानी चाहिए।
उपायुक्त मनदीप कौर ने पानी निकासी के लिए किए गए कार्य का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि रविवार को हुई बारिश से शहर में कुछ जगहों पर पानी भर गया था। विभाग ने तत्काल वे खामियां दूर कर पानी की निकासी की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पहले रोहतक रोड फाटक के पास एचपी पेट्रोल पंप से लेकर परशुराम चौक तक जल निकासी के लिए किए गए कार्य का अवलोकन किया। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ नालों की पानी निकासी व्यवस्था भी जांची। उन्होंने पहली बारिश के समय जलभराव वाले स्थानों पर किए गए कार्य में आमूल चूल परिवर्तन के निर्देश भी दिए ताकि सड़क पर पानी न खड़ा हो।
विज्ञापन



नालों तक पानी पहुंचाने वाली सभी नाली करें चौड़ा
उपायुक्त ने निर्देश दिए कि परशुराम चौक से लेकर रोहतक फाटक तक दोनों तरफ के नालों की दोबारा से सफाई की जाए और इन नालों में पानी न ठहरे। सड़क से नाले में पानी जाने के लिए बनाई गई नाली का लेवल तुरंत ठीक करें और नाली को चौड़ा किया जाए, जिससे बारिश होने पर भी सड़क का पानी तुरंत नालों में चला जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें