चरखी दादरी। परीक्षा केंद्रों पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर दी गई है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा शुरू होने से लेकर समाप्ति तक केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी फाटक, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल काठमंडी बी 1, बी2, वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल नजदीक रेलवे स्टेशन में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए कार्यशाला प्रभाग के एसडीओ विजेंद्र कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार से बौंद कलां में आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एमएसवीएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांवड में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों के लिए बिजली निगम के एसडीओ अनुराग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढड़ा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हड़ोदी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल काकड़ोली सरदारा में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पंचायती भाग के एसडीओ अनुराग को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिचौपा कलां, राजकीय उच्च स्कूल बरसाना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिरही कलां, शहीद ओमप्रकाश राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल छपार, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सारंगपुर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सीनियर हैंडबॉल कोच नरेश बलौदा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चांगरोड, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल चिड़िया, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकड़ाना ,राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नौरंगावास राजपूतान में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर बिजली निगम के एसडीओ गौरव कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। राजकीय उच्च विद्यालय मोरवाला, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरूपगढ़ सांतौर, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानीला, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल अचिना, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल झिंझर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहनलाल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
इसी तरह से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मिसरी, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहगढ़, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पैंतावास कलां में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर सिंचाई विभाग के एसडीओ अमित कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।