फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिंगल यूज प्लास्टिक पर सख्त हुए विभाग, 10 प्रतिष्ठानों के किए चालान

Fri, 13 Feb 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिंगल यूज प्ला​स्टिक मिलने पर चालान करता टीम सदस्य। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के धड़ल्ले से हो रहे प्रयोग को रोकने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दादरी शहर में अभियान चलाया। इस दौरान टीमों ने पॉलीथिन मिलने पर 10 दुकानदारों के चालान काट पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन

बता दें कि पर्यावरण प्रदूषण का बड़ा कारण माने जाने वाले सिंगल यूज प्लास्टिक पर सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया हुआ है। उसके बावजूद जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक का धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। इनमें सबसे अधिक पॉलीथिन का इस्तेमाल होता है।
हालांकि नगर परिषद द्वारा समय-समय पर लोगों को जागरूक कर सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक भी किया जाता है। उसके बावजूद इनका प्रयोग थम नहीं रहा है। इसी को लेकर शुक्रवार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया। इस दौरान टीम को 10 प्रतिष्ठानों पर पॉलीथिन मिलीं। जिन पर नियमानुसार उनके चालान करते हुए प्रत्येक पर 500-500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही इन प्रतिष्ठानों से करीब चार किलो पॉलीथिन को भी जब्त किया गया।
विज्ञापन

नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। आमजन से अपील है कि वे सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलीथिन आदि का प्रयोग न करें। बाजारों में खरीदारी के लिए जाते समय घर से कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं और पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें