फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले बोरवेल और गहरे गड्ढों को तुरंत बंद करें विभाग : उपायुक्त

Wed, 08 Jul 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में आमजन, विशेषकर छोटे बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए खुले बोरवेल, गहरे गड्ढों एवं खड्डों को तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश जारी किए गए हैं। इन आदेशों का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं को रोकना और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसको लेकर उपायुक्त ने कहा कि जिले में कहीं भी खुले बोरवेल अथवा भूमि में गहरे गड्ढे पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति, संस्था, विभाग, पंचायत अथवा भूमि स्वामी उन्हें तुरंत बंद कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन की जिम्मेदारी पुलिस विभाग, नगर परिषद, जिला परिषद, लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सिंचाई विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, तहसीलदार, उप तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों तथा ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। सभी थाना प्रबंधकों को भी स्थानीय निकायों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने जिला के नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी खुला बोरवेल, गहरा गड्ढा दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें