फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में मिला डेंगू का दूसरा केस, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

Wed, 25 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में जिला मलेरिया टीम को संबोधित करते नगराधीश जितेंद्र कुमार।
विज्ञापन
चरखी दादरी। इस सीजन में दादरी जिले में डेंगू का दूसरा मरीज मिला है। मिसरी निवासी 57 वर्षीय व्यक्ति की डेंगू जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने गांव में फोगिंग करने के निर्देश दे दिए हैं। वहीं, इस सीजन में मलेरिया का एक केस भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन

जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मना रहा है। इसलिए नगराधीश जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को साप्ताहिक बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन को अभियानों की जानकारी देकर डेंगू और मलेरिया की मौजूदा स्थिति बताई।
बैठक में जिला मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने नियुक्त कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी किए, ताकि बुखार से पीड़ित अधिकतम लोगों के खून की जांच की जा सके। डॉ. सुमन तंवर ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 498 टीमें लगातार घर-घर पहुंचकर संदिग्ध लोगों के खून की जांच कर रहीं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मलेरिया को जड़-मूल से खत्म करने के लिए विभागीय कर्मचारी लगातार गांवों और शहरों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इसके तहत अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।
- इन बातों का रखें ख्याल
जिला स्वास्थ्य निरीक्षक मुकेश सांगवान ने बताया कि मच्छर जनित बीमारियों से बचने के लिए लोगों को सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस के रूप में मनाना चाहिए। घरों के अंदर लंबे समय तक साफ पानी को न ठहरने दें। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होते ही तत्काल चिकित्सक के पास जाकर परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें