पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के सदस्यों के साथ बिग्रेडियर। विज्ञप्ति
फोटो 30- पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के सदस्यों के साथ बिग्रेडियर। विज्ञप्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पूर्व गौरव सैनिक सोसायटी के सदस्यों ने जिला प्रधान सूबेदार सोमबीर शर्मा की अगुवाई में हिसार कैंट से आए बिग्रेडियर एचके पराशर से मुलाकात कर मांगें रखीं। इस दौरान बौंदकलां में सीएसडी कैंटीन खोलने, झोझूकलां की सीएसडी की जगह स्थानांतरित करने या अतिरिक्त शेड लगाकर इसका दायरा बढ़वाने की मांग की गई। बिग्रेडियर ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया।
इसके बाद झोझूकलां के 1971 में भारत-पाक युद्ध में शहीद राजेंद्र सिंह सांगवान की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान सोसायटी महासचिव राजेश फोगाट, उपप्रधान कप्तान रत्न सिंह, कोर कमेटी सदस्य दलबीर नंबरदार, कप्तान राजेश सांगवान, खंड सचिव विनोद सांगवान आदि उपस्थित रहे।