फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सामुदायिक भवन में लाइब्रेरी खुलवाने की मांग

Mon, 20 Apr 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी के भगवान वाल्मीकि नगर के होनहार और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अब पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल मिल सकेगा। रविवार को वार्ड पार्षद विनोद वाल्मीकि के नेतृत्व में समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने दादरी के विधायक सुनील सतपाल सांगवान को ज्ञापन सौंपकर वार्ड में स्थित सामुदायिक भवन में पुस्तकालय खुलवाने की मांग रखी।
विज्ञापन

पार्षद विनोद वाल्मीकि ने विधायक को अवगत कराया कि वार्ड में लंबे समय से एक लाइब्रेरी की जरूरत महसूस की जा रही है ताकि गरीब बच्चे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवन में कमरे पहले से बने हुए हैं जिनका उपयोग लाइब्रेरी के रूप में किया जा सकता है।
विधायक सुनील सतपाल सांगवान ने मौके पर ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल को पत्र जारी कर लाइब्रेरी खोलने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए। विधायक ने आश्वासन दिया कि समाज के बच्चों के भविष्य के लिए इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रवीण सैनी, श्रीभगवान सलाहकर, वाल्मीकि पंच कमेटी के सदस्य आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें