पूर्व विधायक रघबीर छिल्लर एक्स सर्विस मैन एसोसिएशन पदाधिकारियों से बातचीत करते हुए। स्राेत : स्वयं
- एक्स सर्विस मैन पदाधिकारियों ने सोमवार को पूर्व विधायक एवं रिटायर्ड कर्नल रघबीर छिल्लर से की मुलाकात
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने बाढड़ा में सैनिक भवन बनाने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि बाढड़ा हलके में सबसे अधिक सैनिक व पूर्व सैनिक हैं। यहां उपमंडल स्तर पर सैनिक भवन का निर्माण किया जाना चाहिए।
सोमवार को पूर्व विधायक ने दादरी आवास पर एक्स सर्विस मैन पदाधिकारियों से पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। कर्नल रघबीर सिंह छिल्लर ने कहा कि पहले पूर्व सैनिकों का आरक्षण 17 फीसदी था। उसमें कटौती कर दी गई है। सैनिकों के मान-सम्मान को बरकरार रखते हुए आरक्षण 17 फीसदी बहाल किया जाना चाहिए।टोल टैक्स में पूर्व सैनिकों को छूट देने की मांग को भी सरकार पूरा करे। साथ ही आयकर छूट सीमा भी बढ़ानी चाहिए।
एक्स सर्विस मैन पदाधिकारियों ने भी पूर्व विधायक कर्नल रघबीर सिंह को अपनी मांगों के बारे में विस्तार से बताकर उनकी मांगों को सरकार के समक्ष रखकर पूरा करवाने का आग्रह किया। इस मौके पर एक्स-सर्विसमन लीग के प्रधान राजेश कुमार, डॉ. एलएन मान, कप्तान दलीप सिंह, कप्तान सतबीर सिंह आदि मौजूद रहे।