फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री तक पहुंची बाढड़ा बस स्टैंड को सब डिपो का दर्जा देने की मांग

Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा एसडीएम कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते उपमंडल के मौजिज लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा। बाढड़ा को बस सब डिपो का दर्जा देने की मांग अब मुखर होने लगी है। इस मांग को लेकर वीरवार दोपहर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एक मंच पर आए। इन्होंने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम ज्ञापन सौंपा। इसके जरिये बाढड़ा को जल्द बस सब डिपो का दर्जा देने की घोषणा करने और परिवहन सेवाओं में विस्तार की मांग की गई।
मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि चरखी दादरी जिले में बाढड़ा उपमंडल है। चरखी दादरी में परिवहन डिपो है। उपमंडल बाढड़ा में पचास से अधिक गांव शामिल हैं। इस समय बाढड़ा में बस स्टैंड जरूर बना हुआ है। यहां से लोकल व लंबे रूटों पर बस सुविधा नहीं है। गांवों में बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, लंबे रूट जयपुर, दिल्ली, हिसार, गुरुग्राम, खाटूश्याम, बालाजी व अन्य बड़े शहरों के लिए बस सुविधा नहीं है। क्षेत्र की आबादी को देखते हुए बाढड़ा में सब डिपो बनाया जाए।
विज्ञापन

ताकि, यात्रियों को सुविधा मिल सके। यहां के लोग काफी समय से इसकी मांग उठाते आ रहे हैं। बाढड़ा को सरकार सब डिपो का दर्जा दे। ताकि, यहां से लंबे व लोकल रूटों की बसों का संचालन हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें