फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: वेतन आयोग, नियमितीकरण और पुरानी पेंशन बहाली की मांग तेज

Mon, 01 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद पदाधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। सर्व कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रधान यशपाल पैंतावास कलां की अध्यक्षता में एसकेएस कार्यालय में हुई। संचालन जिला सचिव रामपाल रामबास ने किया। यशपाल ने बताया कि पिछले लंबे समय से अनेक मुद्दे लंबित हैं। इनमें मुख्य रूप से हरियाणा का अलग से वेतन आयोग गठित करवाना है, तब तक वेतन आयोग गठित नहीं होता तब तक 5 हजार रुपये अंतरिम सहायता प्रदान करवाने, रेगुलराइजेशन नीति निर्धारित करवाने, पुरानी पेंशन सभी के लिए बहाल करवाने, हरियाणा रोजगार कौशल निगम को भंग करवाने, सभी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मियों को नियमित करवाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत 26 नवंबर को सीआईटीयू व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए, इसे प्रधानमंत्री कार्यालय प्रेषित करवाया गया था। इनमें मुख्य रूप से चार विरोधी लेबर कोड रद्द करवाने की मांग उठाई गई थी। इसको लेकर चर्चा व समीक्षा करते हुए आगामी 19 तथा 20 व 21 दिसंबर को सिरसा में राज्य स्तरीय त्रिवार्षिक सम्मेलन पर भी मंत्रणा हुई। अधिक से अधिक इसे सफल बनाने का आह्वान किया गया।
मौके पर हेमसा राज्य उप महासचिव विजय लांबा, रिटायर्ड चतुर्थ श्रेणी राज्य प्रधान रमेश मोड़ी, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल 41 जिला प्रधान व एसकेएस उपप्रधान सतबीर सरोहा, नरेंद्र बिजली विभाग, संगठन सचिव बलवान सिंह, एसकेएस दादरी ब्लाॅक प्रधान दलबीर डोहकी, बाढड़ा प्रधान प्रविंद्र भांडवा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से कृष्ण भागवी, पब्लिक हेल्थ ब्लाॅक प्रधान देवेंद्र भागवी, बाला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें