फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिल्ली-सातरोड और भिवानी जयपुर ट्रेन का संचालन शुरू

Tue, 20 May 2025 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेलवे विभाग की ओर से लाइन कार्य चलने के कारण दिल्ली-सातरोड व भिवानी-जयपुर ट्रेनों का संचालन 18 मई तक बंद रखा गया था। अब विभाग की ओर से सोमवार को ट्रेनों का संचालन किया गया। इससे रेवाड़ी, चरखी दादरी, भिवानी व हिसार के कुछ हिस्सों के यात्रियों को लाभ मिला है।
विज्ञापन

सोमवार को दिल्ली-सातरोड ट्रेन 54085 का दिल्ली से संचालन किया गया लेकिन, यह ट्रेन देरी से चली। दादरी स्टेशन पर पहुंचने का समय सुबह 11:14 बजे है जबकि यह ट्रेन दोपहर 1 बजे पहुंची। सातरोड़ से दिल्ली के लिए 54086 ट्रेन चली और शाम को 3:29 बजे दादरी स्टेशन पहुंची। ट्रेन का संचालन होने से सुबह जाने वाले यात्रियों को लाभ मिला। अब प्रतिदिन ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह भिवानी जयपुर यानी बालाजी एक्सप्रेस का भी रविवार को संचालन किया गया। इसका भी संचालन 17 मई तक बंद था। सोमवार सुबह भिवानी-जयपुर 14705 सुबह 5:17 बजे दादरी स्टेशन पहुंची। वहीं, शाम को जयपुर-भिवानी 14706 ट्रेन रात को 9:05 बजे दादरी स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन

ट्रेन की शुरुआत होने से यात्रियों और खासतौर पर व्यापारियों को लाभ मिला है। छोटा सामान व आवागमन के लिए व्यापारियों को परेशान होना पड़ रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें