फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने के लिए करें पंजीकरण

Wed, 04 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने जिलावासियों से की अपील, आपदा के समय कर सकेंगे प्रशासन का सहयोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। उपायुक्त एवं सिविल डिफेंस के जिला कंट्रोलर मुनीश शर्मा ने आपदा प्रबंधन में नागरिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में जिलावासियों से सिविल डिफेंस वॉलंटियर बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले के युवाओं, पूर्व सैनिकों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले नागरिकों को सिविल डिफेंस से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति जिला प्रशासन से संपर्क कर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। सिविल डिफेंस वाॅलंटियर बनना एक सम्मानजनक और जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। यह सेवा पूर्णत: निस्वार्थ होती है, जिसमें वाॅलंटियर्स संकट के समय जरूरतमंदों की मदद करते हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पंजीकरण करवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें