फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पेंटिंग प्रतियोगिता में जीतीं दीप्ति

Mon, 22 Apr 2024 03:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव कलियाणा में ब्रह्माकुमारीज के कार्यक्रम में पेंटिंग दिखाते बच्चे। 
विज्ञापन
झोझूकलां। ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर प्लानेट और प्लास्टिक विषय पर गांव कलियाणा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें दीप्ति प्रथम, तनु द्वितीय, मानव तृतीय रहे। ब्रह्मकुमारीज ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी वसुधा ने कहा कि पृथ्वी को हरा-भरा और खुशहाल बनाने के लिए अपनी मानसिक स्थिति को शांत, शुद्ध, पवित्र बनाना होगा। उन्होंने कहा कि पृथ्वी में अन्न, जल, हवा के साथ जीवनयापन के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बच्चों से पर्यावरण प्रदूषण से पृथ्वी को बचाने की अपील की।
झोझूकलां सेवा केंद्र के प्रभारी ब्रह्माकुमारी ज्योति ने कहा कि प्रकृति और पृथ्वी का संरक्षण करना परम कर्तव्य है। उन्होंने सभी से पौधरोपण करने की अपील की। इसके लिए सभी ग्रामीणों को पृथ्वी संरक्षण, नशा मुक्त जीवन जीने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें