फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सांसद दीपेंद्र हुड्डा 22 को आएंगे बाढड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। रोहतक लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा 22 जनवरी को बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन कार्यक्रमों में शरीक होकर कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात करेंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक सोमवीर श्योराण ने दी। उन्होंने बताया कि 22 जनवरी को सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा दोपहर बाद तीन बजे गांव चरखी पहुंच कर एक शोक सभा में शामिल होंगे। चार बजे बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव उमरवास में छात्रनेता विजय मोटू के आवास, 5 बजे कस्बे के धार्मिक कार्यक्रम में शरीक होंगे। वहीं, उसके बाद भूतपूर्व सरपंच एसोसिएशन संयोजक सुरेश धनासरी के आवास पर कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे तथा देर शाम को वरिष्ठ नेता रामफल कादमा के आवास पर आयोजित विवाह कार्यक्रम में भाग लेते हुए आधा दर्जन कार्यक्रमों में शरीक होकर कार्यकर्ताओं, किसानों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें