फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत तीन संक्रमितों की हुई मौत, रिकॉर्ड 196 मरीज स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया, जिनमें एक महिला भी शामिल है। इसके साथ 115 नए कोरोना पॉजिटिव केस भी सामने आए हैं, जिसके बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 3970 हो गई है। शनिवार को शहर में 12 तो गांवों में 103 लोग संक्रमित मिले। सीएमओ डॉक्टर सुदर्शन पंवार ने तीन कोरोना संक्रमितों की मौत होने और 115 नए केस मिलने की पुष्टि की है। शनिवार को 1231 लोगों को वैक्सीनेशन किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को शहर के प्रेम नगर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, चांगरोड निवासी 63 साल की महिला और भागवी निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीनों मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार दाह-संस्कार करवाया गया। सीएमओ ने बताया कि 15 मई तक जिले से कोरोना जांच के लिए 169137 सैंपल लिए हैं। 3970 सैंपंल की रिपोर्ट पॉजिटिव और 163972 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार को 702 सैंपल लिए गए। जिले से भेजे गए सैंपल में से 1195 की रिपोर्ट लंबित हैं। डॉ. सुदर्शन पंवार ने बताया कि शनिवार को जिले में रिकॉर्ड 196 संक्रमित एक दिन में स्वस्थ हुए हैं और अब जिले में कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 3188 हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले में फिलहाल 785 संक्रमित उपचाराधीन हैं, जिनमें से 153 आइसोलेशन वार्ड में और 632 होम आइसोलेट हैं। अब तक जिले में कोरोना से 97 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों की उम्र 12 से 75 वर्ष के बीच है।
विज्ञापन

शहर में यहां मिले कोरोना संक्रमित
शनिवार को किसान चौक निवासी 39 साल की महिला, एमसी कॉलोनी निवासी 24 साल का युवक, चंपापुरी निवासी 24 वर्षीय युवक, वार्ड चार निवासी 30 साल का व्यक्ति, शहर निवासी 36 साल की महिला, वार्ड-17 निवासी 38 साल का व्यक्ति, शहर निवासी 50 साल का व्यक्ति व 24 साल का युवक, वार्ड-10 निवासी 48 साल का व्यक्ति, शहर निवासी 57 साल की महिला, झज्जर घाटी निवासी 57 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
अचीना में 9 तो झोझूकलां में मिले 6 संक्रमित
शनिवार को अचीना गांव में नौ और झोझूकलां में छह संक्रमित मिले हैं। ढाणी फौगाट में तीन जबकि झोझूखुर्द, बिरही कलां, बलाली व पैंतावास कलां में दो-दो संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आदमपुर, साहुवास, छपार, रासीवास, कोहलावास, बौंदकलां, लोहरवाड़ा, चिड़िया, सांवड़, बाढड़ा, दगड़ोली, बेरला, रानीला, काकड़ोली हट्ठी, मंदोला, तिवाला, पिचोपा खुर्द, मांढी, आर्य नगर, मौड़ी, चिड़िया, खेडी बूरा, रणकोली, मिसरी,डालावास, द्वारका, असावरी,अख्त्यारपुरा, कमोद, चंदेनी, बालरोड और रावलधी गांव में संक्रमित मिले हैं।
सिविल अस्पताल में 345 लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन
जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉक्टर आशीष मान ने बताया कि शनिवार को सिविल अस्पताल में 345, एमसीएच में 159, बौंदकलां में 60, अचीना में 40, रानीला में 17, सांवड़ में 50, झोझूकलां में 60, बलकरा में 48, संतोकपुरा में 23, मानकावास में 110, माईकलां में 50, गोपी में 79, बाढड़ा में 110, हड़ौदी में 60 और छपार में 20 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। उन्होंने बताया कि शनिवार को 18 से 44 वर्ष तक की उम्र के 339 लोगों ने और 45 वर्ष से अधिक के 892 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें