फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार इकलौते बेटे की मौत

Mon, 29 Apr 2024 04:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक रूप सिंह के परिजन। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर रविवार दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने उसका शव कब्जे में ले लिया है। सोमवार सुबह मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में समसपुर निवासी बनी सिंह ने बताया कि रूप सिंह (32) उनका इकलौता शादीशुदा बेटा था। उसकी बेटी दो साल की है। रूप सिंह रविवार दोपहर करीब दो बजे खेत से बाइक पर सवार होकर घर आ रहा था। उसी दौरान जब वह खातीवास मोड़ के पास पहुंचा तो बैक हो रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
बनी सिंह ने बताया कि हादसे में उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रूप सिंह के शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें