सुबह परिवर के लोगों ने जब शव देखे तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और घर में खाने व दूसरी वस्तुओं के सैंपल लिए हैं।
चरखी-दादरी के गांव हुई स्थित एक मकान में एक महिला व युवक का शव मिला है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। मृतका मूल रूप से यूपी निवासी है और गांव हुई में उसकी शादी हुई है जबकि मृतक भिवानी जिले के गांव ओबरा का रहने वाला है।
जानकारी के अनुसार गांव हुई निवासी संदीप के मकान पर रविवार को ओबरा निवासी करीब 23 वर्षीय दीपक और संदीप की पत्नी शांती देवी जिसकी उम्र करीब 28 है के शव मिले। महिला का शव छत पर था जबकि युवक का शव घर में रसोईघर के समीप था। सुबह परिवर के लोगों ने जब शव देखें तो पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद बाढ़ड़ा थाना पुलिस व एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंची और घर में खाने व दूसरी वस्तुओं के सैंपल लिए हैं। बाढ़ड़ा एसएचओ दिलबाग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।